logo

मुखिया संघ का अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए वर्मा पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार।

संवाददाता:-नरेन्द्र कुमार

गुरुआ थाना क्षेत्र के दुब्बा पंचायत के कृषि भवन टड़वा के सभागार मे मुखिया संघ की बैठक सोमवार को गुनेरी पंचायत के मुखिया पति रामप्यारे पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष बेलौटी पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह को हटाकर मुखिया संघ के नए अध्यक्ष वर्मा पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार को बनाया गया।जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के कार्यों से नाराज मुखिया ने सर्व समिति से वर्मा पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार को मुखिया संघ का प्रखंड अध्यक्ष बनाया l वही मुखिया संघ के अध्यक्ष चितरंजन कुमार को अध्यक्ष पद पर मनोनित होते ही सभी मुखिया को बधाई देते हुए कहा कि आपने जिस उम्मीद से मुझे मुखिया संघ के अध्यक्ष पद के लिए मनोनित किया है। उस उम्मीद पर मैं खरा उतरने का कार्य करूंगा इसके लिए मैं आपका सदा आभारी हूं मौके पर रघुनाथखाप पंचायत के मुखिया अजहर आलम, दुब्बा पंचायत के मुखिया पति सतेन्द्र यादव, गुनेरी पंचायत के मुखिया पति राम प्यारे पासवान,राजन पंचायत के मुखिया परमेश्वर चौधरी, चिलोर पंचायत के मुखिया पति रामआशीष प्रजापति, पकरी पंचायत के मुखिया विष्णु देव कुमार, पलुहारा पंचायत के मुखिया पति कमलेश मांझी, वर्मा पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार ,कलौना पंचायत के मुखिया परवेज आलम,सीमारू पंचायत के मुखिया सुनील कुमार, नदौरा पंचायत के मुखिया सोविंद कुमार सुमन समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे

2
731 views